Shark Tank India Season 3 Nasher Miles के स्टाइलिश लगेज बैग नै कैसे जीता सभी शार्क का दिल
शार्क टैंक इंडिया सीजन 3 के एपिसोड 15 जो की 9 फरवरी को लाइव दिखाया गया था इसमें दो कंपनी अपने आईडिया के साथ आती जिनके प्रोडक्ट सेम थे ऐसे में Nasher Miles ने अपने इनोवेटिव आईडिया और पिच से सारे शार्क का दिल जीत लिए और अपनी कंपनी के लिए फंडिंग लेने में भी सक्सेसफुल रहे आइये जानते है इनके प्रोडक्ट और यूनिक डिजाइन के बारे में
Nasher Miles
Nasher Miles एक न्यू ऐज की लगेज बैग है जो अपने स्टाइल, वैरायटी और फैशन की गारंटी देता है, जिसमें आपको 100 से भी ज्यादा शेड मिलते है, इनका हर कलेक्शन ट्रेवल डेस्टिनेशन से इंस्पायर्ड है बैग्स अट्रैक्टिव, अफोर्डेबल होने के साथ साथ ड्यूरेबल भी है इनके प्रोडक्ट में चार केटेगरी है जिसमें हार्ड साइज बैग, सॉफ्ट साइड बैग, बैकपैक्स और रिलेटेड ट्रेवल एक्सेसरीज शामिल है | इनके प्रोडक्ट्स इनके वेबसाइट और इ कॉमर्स वेबसाइट पर अवेलेबल है, Nasher Miles का विजन है की ये अपने स्टाइलिश लगेज द्वारा इंडियन ट्रैवलर की फैशन कोसेंट को एलिवेट कर सके, जिसके लिए हम शार्क टैंक में आये है और शार्क टैंक में इनकी आस्क है 0.75% इक्विटी के बदले 3 करोड़ रूपए
Brand | Nasher Miles |
Founder | Abhishek Daga, Lokesh Daga & Shruti Kedia Daga |
Business | Travel Bags |
Valuation | 400 Crores |
Ask | 3 Crores for 0.75% Equity |
Episode | Shark Tank India Season 3 Episode 15 |
Website | nashermiles.com |
Founder of Nasher Miles
Nasher Miles के को फाउंडर अभिषेक दागा, लोकेश दागा और श्रुति केडिया दागा है जिन्होंने साथ में मिलकर अगस्त 2017 में इस ब्रांड को लांच किया था | जो की पूरी तरह से बूटस्ट्रैप है इन्होने अभी तक कही से भी फंडिंग नहीं ली है साथ ही ये एक प्रॉफिटेबल कंपनी है | जिसमें इनकी कैप होल्डिंग डिवाइडेड है जिसमें अभिषेक के पास 50% लोकेश के पास 45% और श्रुति के पास 5% इक्विटी है | इनके बैग पॉलीप्रोपीलेन के बने होते है जो की क्रैक यही होते अगर ये क्रैक हो गये तो इनकी कंपनी इन्हे रेप्लस कर देगी साथ ही ये अपनी बैग्स में लाइफटाइम वारन्टी देते है |
Nasher Miles Sales
अगर Nasher Miles के सेल की बात की जाये तो फाइनेंसियल ईयर 2017-18 में इनकी कंपनी ने 2.18 करोड़ की सेल 2018-19 में 15.75 करोड़ रूपए की सेल 2019-20 में 22.73 करोड़ रूपए की सेल, 2020-21 में 12.5 करोड़ रूपए की सेल, 2021-22 में 3.7 करोड़ रूपए की सेल, 2022-23 में 52.9 करोड़ की सेल और फाइनेंसियल ईयर 2023-24 में इनकी कंपनी ने 57 करोड़ रूपए की सेल की है | जिसमें तीनो फाउंडर की सैलेरी की बात की जाये तो अभिषेक और लोकेश हर महीने 7 लाख और श्रुति 5.75 लाख की सैलेरी हर महीने लेते है |
Financial Year | Sale |
2017-18 | 2.18 Crores |
2018-19 | 15.75 Crores |
2019-20 | 22.73 Crores |
2020-21 | 12.5 Crores |
2021-22 | 23.7 Crores |
2022-23 | 52.9 Crores |
2023-24 | 57 Crores |
Shark Offer For Nasher Miles
Nasher Miles के फाउंडर्स ने शार्क टैंक सीजन 3 में अपने प्रोडक्ट को प्रेजेंट किया और उसके बदले में शार्क से 0.75% इक्विटी के बदले 3 करोड़ की आस्क की थी जिसमें शार्क ने दो ऑफर दिए जिसमें पहले ऑफर में शार्क अनुपम, विनीता, नमिता और शार्क रितेश शामिल थी जिनमें इन्होने 1% इक्विटी के बदले 3 करोड़ का ऑफर दिया जिसके साथ 1% रॉयल्टी भी शामिल था जब तक उनके 3 करोड़ रूपए वापस नहीं आ जाते है | वही शार्क अमन का इंडिविजुअल ऑफर था जिसमें 1% इक्विटी के बदले 1 करोड़ का ऑफर था और बाकि 2 करोड़ रूपए डेट में था 10% के इंटरेस्ट रेट के साथ |
जिसमें Nasher Miles के फाउंडर ने अमन के ऑफर को एक्सेप्ट नहीं कर पा रहे थे तथा फाउंडर्स का कहना है की अगर आप पांचो साथ आ जाये तो अच्छा हगा जिसमें डिस्कशन के बाद पांचो शार्क एक साथ आ गए जिनमें उनका फाइनल ऑफर था 1.5% इक्विटी के बदले 3 करोड़ रूपए जिसमें 1% रॉयल्टी भी शामिल है जबी तक उनके 3 करोड़ रूपए वापस नही आ जाते है, जिसमें फाउंडर रॉयल्टी देने में हिचकीचा रहे थे लेकिन टेक आईटी और लीव आईटी के सिचुएशन में इन्होने शार्क के इस ऑफर को एक्सेप्ट किया और इस ऑफर के साथ डील को क्लोज किया |
Original Offer | 3 Crores for 0.75% Equity |
All Shark Offer | 3 Crores for 1.5% Equity + 1% Royalty until 3 Crores is Recouped |
Valuation | 200 Crores |
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में हमने Nasher Miles के पिट्चेस और फाउंडर के बारे में जानकारी दी है की कैसे इन्होने इतने क्लटर मार्किट में गैप ढूंढा और अपने स्टाइलिश डिजाइन और प्रोडक्ट से एक प्रॉफिटेबल बिजनेस की शुरुआत की अगर आप इनके प्रोडक्ट के बारे में जानना चाहते है तो आप इनकी वेबसाइट में जाकर अधिक जानकारी ले सकते है साथ ही इन्होने अपने पिच के साथ शार्क टैंक में आकर पांचो शार्क के साथ डील को क्लोज किया | और अपनी कंपनी को आगे बढ़ने की दिशा में अगला कदम उठाने को तैयार है, ऐसे ही शार्क टैंक से रिलेटेड और भी स्टोरी को जानने के लिए हमारे ब्लॉग के साथ बने रहिये |